डेस्क : राजस्थान के कोटा में NEET परीक्षा के एक दिन पहले कोचिंग छात्र दीक्षित (उम्र 20 साल) ने हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी।
सुसाइड नोट में उसने लिखा– ‘मैं परिवार की कसौटी पर खरा नहीं उतर पाया। ऐसी पढ़ाई नहीं कर पाया, जिससे NEET में सलेक्ट हो सकूं।’
कोटा में पिछले साल करीब 23-24 छात्रों ने सुसाइड किया। इस साल की शुरुआत में भी कई केस सामने आए हैं।

