
दरभंगा। नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा अशोक कुमार के द्वारा जाले थाना का वार्षिक निरिक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जाले थानाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। थाने में संधारित पंजियों क्रमश:- आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेक्स, लोकशिकायत पंजी, मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, ओ.डी. जाँच, हाजत सुरक्षा, चार्जशीट,हाजत पंजी,गिरफ्तारी पंजी,पीसी रजिस्टर ,स्टेशन डायरी समेत अभिलेखों की जांच की गई। लंबित कांडों का समीक्षा किया गया। समीक्षा के क्रम में हत्या, लूट, डकैती, जैसी संगीन आपराधिक घटनाएं व लंबित मामलों को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गए। पुलिस पदाधिकारियों को कांडों में फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने, वाहन चेकिंग,रात्रि गश्ती,बैंक एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस रहने का निर्देश दिया गया। थानाध्यक्ष को पूर्व से लंबित मामलों का यथाशीघ्र निबटारा करने, वारंटियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया। अनुसंधानकर्ता को नये आपराधिक कानून के अनुसार कांडों की जांच करने, वैज्ञानिक व फॉरेंसिक तरीके से साक्ष्य संकलित करने का निर्देश दिया गया। थानाध्यक्ष को आपराधिक प्रवृति के लोगों पर कड़ी नजर रखने,शराब व मादक पदार्थ की तस्करी पर पूर्णत: रोक लगाने का निर्देश दिये गए।
