राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में मतगणना केंद्रों की संख्या फिर से घटा सकता है EC, तृणमूल कांग्रेस ने उठाए सवाल

डेस्क: पश्चिम बंगाल (West Bengal) विधानसभा चुनाव (assembly elections) के नतीजों से पहले चुनाव आयोग (election Commission) मतगणना केंद्रों (Vote counting centers) की संख्या में कटौती करने की तैयारी में है। एक अधिकारी ने बताया कि आयोग केंद्रों की संख्या 87 से घटाकर 77 कर सकता है। इससे पहले करीब दो हफ्ते पहले भी केंद्रों की संख्या 108 से घटाकर 87 की गई थी।
क्या बोले निर्वाचन अधिकारी?
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने जानकारी दी कि 294 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना केंद्रों की संख्या जरूरत पड़ने पर 77 से भी कम की जा सकती है। उन्होंने यह भी साफ किया कि सुरक्षा के लिहाज से सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जाएगी। अग्रवाल खुद भी कई केंद्रों का व्यक्तिगत रूप से दौरा कर सकते हैं।

तृणमूल कांग्रेस उठाए सवाल
मतगणना से महज तीन दिन पहले लिए जा रहे इस फैसले पर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। पार्टी ने अचानक किए जा रहे इस बदलाव पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक इस कदम के पीछे का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है।
कोलकाता की बात करें तो यहां की 11 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती पांच अलग-अलग केंद्रों पर की जाएगी। फिलहाल चुनाव आयोग पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की कोशिश में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *