ये हैं मुंबई के घाटकोपर से BJP के पूर्व विधायक पराग शाह। इन्होंने भिखारी का वेश धारण किया और घाटकोपर की सड़कों पर घूमे। सड़कों पर झाड़ू लगाई, भीख मांगी।
दरअसल, एक जैन मुनि से प्रेरित होकर उन्होंने अपनी पहचान बदली थी। जैन मुनि ने कहा था कि आपके वैभव से आपकी पहचान होती है। अगर वैभव न हो तो आपके अपार्टमेंट का वॉचमैन ही आपको बाहर निकाल देगा।
पराग शाह यही देखना चाहते थे कि भिखारी के वेश में उन्हें कोई पहचानता है अथवा नहीं।

