स्थानीय

दरभंगा : KSDSU व्याकरण विभाग में सेमिनार आयोजित

दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर व्याकरण विभाग में आंतरिक मूल्यांकन के अंतर्गत प्रथम एवं द्वितीय सत्र के छात्र-छात्राओं का विभागीय सेमिनार आयोजित किया गया।
इस संबंध में जनसंपर्क पदाधिकारी (PRO) डॉ. निशिकांत सिंह द्वारा जानकारी दी गई।
सेमिनार में वाक्यपदीयम् एवं भूषणसार विषयों पर विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। आंतरिक मूल्यांकन के अंतर्गत कुल 30 अंकों का प्रावधान होता है, जिसमें प्रत्येक पत्र में 5 अंकों का सेमिनार शामिल होता है।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. सीताचरण झा, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. दयानाथ झा, डॉ. साधना शर्मा, डॉ. एल. सविता आर्या तथा डॉ. यदुवीर स्वरूप शास्त्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रेरित किया।

विभागाध्यक्ष डॉ. सीताचरण झा ने कहा कि आंतरिक मूल्यांकन विद्यार्थियों को विषय के सभी पक्षों से परिचित कराने का सशक्त माध्यम है।
पूर्वविभागाध्यक्ष प्रो. दयानाथ झा ने कहा कि सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल का विकास होता है।
सह संयोजिका डॉ. साधना शर्मा ने कहा कि नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने से विद्यार्थियों को मंच पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अनुभव प्राप्त होता है।
संयोजिका विभागीय परीक्षा प्रभारी डॉ. एल. सविता आर्या ने कहा कि सेमिनार विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और विषय की गहराई समझने में सहायक होता है।
डॉ. यदुवीर स्वरूप शास्त्री ने कहा कि निरंतर अभ्यास और सहभागिता से ही शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है।
सेमिनार में राजनिश, प्रीति, शिवजी, रंजन, समीर, प्रियंका, पुष्पा, संदीप, हनुमान झा, अंशु कुमार, किरण, मिथिलेश गिरि, अंशु, अंकित सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने पत्र पस्तुति देकर सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में व्याकरण विभाग के कर्मी अरुण शर्मा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *