अर्थ

Cigarette Price Hike: सिगरेट फिर होगी महंगी: 1 मई से 17% तक बढ़ सकते हैं दाम, जानें नए Rate

डेस्क: स्मोकिंग करने वालों के लिए बड़ी खबर है। अब सिगरेट पीना पहले से और भी महंगी हो जाएगी। प्रमुख तंबाकू कंपनियां (ITC और Godfrey Phillips) 1 मई से सिगरेट के दाम में 17% तक बढ़ोतरी कर सकती है। इससे पहले फरवरी में सरकार ने उत्पाद शुल्क बढ़ाया था, जिसके बाद यह दूसरी बड़ी कीमत वृद्धि मानी जा रही है।
दरअसल, 1 फरवरी 2026 से सरकार ने सिगरेट पर Excise Duty में 30 से 40 प्रतिशत तक इजाफा किया था। शुरुआत में कंपनियों ने इस बढ़े हुए टैक्स का कुछ हिस्सा खुद वहन किया, लेकिन अब बिक्री में गिरावट और मुनाफे पर दबाव के चलते कंपनियां यह बोझ पूरी तरह ग्राहकों पर डालने की तैयारी में हैं।
अगर कीमतों की बात करें तो मशहूर ब्रांड्स पर इसका सीधा प्हैरबाव देखने को मिलेगा। जैसे कि… Gold Flake Premium का एक पैक जो अभी लगभग ₹115 में मिलता है, वह बढ़कर करीब ₹135 तक पहुंच सकता है। वहीं किंग साइज सिगरेट, जिसकी प्रति स्टिक कीमत पहले लगभग 20 रुपए थी, अब 25 रुपए से 28 रुपए के बीच हो सकती है।
कीमत बढ़ने का असर बाजार में दिखना भी शुरू हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अप्रैल 2026 में सिगरेट की बिक्री में करीब 20% तक की गिरावट दर्ज की गई है। खासतौर पर महंगे किंग साइज सेगमेंट में बिक्री ज्यादा घटी है, क्योंकि लोग अब सस्ते विकल्प तलाश रहे हैं।
सरकार के नए Tax Structure ने भी कीमतों को ऊपर धकेला है। सिगरेट पर 40% GST के साथ-साथ लंबाई के आधार पर 2,050 रुपए से 8,500 रुपए प्रति 1,000 स्टिक तक अतिरिक्त Excise Duty लगाई गई है। यही वजह है कि कंपनियों के लिए कीमतें बढ़ाना लगभग तय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *