यूपी के महोबा में BJP महिला नेता दीपाली तिवारी ने भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ फेसबुक लाइव के माध्यम से आरोप लगाया था, जिसमें कहा था- ‘BJP जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा मुझे उप जिलाध्यक्ष बनाने का लालच देकर हमबिस्तर होने के लिए कह रहे हैं।’ दोबारा एक वीडियो बनाकर यही आरोप लगाए, उसके बाद मीडिया के माध्यम से यही आरोप लगाए, अब जिलाध्यक्ष के बगल में खड़ी होकर कह रही हैं, मुझे अध्यक्ष जी से कोई शिकायत नहीं है।

