राष्ट्रीय

भोजपुरी गाने पर झूम रही थी बारात, शराब के नशे में मंडप में मुंह के बल गिरे दूल्हेराजा, दुल्हन ने तोड़ दी शादी

डेस्क: मध्य प्रदेश (MP) के सिंगरौली (Singrauli) से बारात (procession) पूरे ठाठ-बाट के साथ सोनभद्र पहुंची थी. स्वागत हुआ, रस्में शुरू हुईं, हंसी-मजाक का दौर चल रहा था. दूल्हेराजा (groom) भी शेरवानी में सजे-धजे मंडप में पहुंचे. लेकिन उनके कदमों की लड़खड़ाहट कुछ और ही कहानी बयां कर रही थी.

शुरुआत में लोगों ने सोचा कि लंबा सफर रहा होगा, थकान होगी. मगर तभी दूल्हा अचानक संतुलन खो बैठा और गिर पड़ा. कुछ पल के लिए माहौल थम गया. रिश्तेदार दौड़कर पहुंचे, किसी ने हाथ पकड़कर उठाया. लोगों ने सामान्य मानकर नजरअंदाज करने की कोशिश की.
कुछ ही देर बाद दूल्हे के कदम फिर लड़खड़ाए. इस बार वह सीधे मंडप में मुंह के बल जा गिरा. अब तक जो लोग मुस्कुरा रहे थे, उनके चेहरे पर हैरानी साफ दिखाई देने लगी. फुसफुसाहट शुरू हो गई. आखिर दूल्हे को हुआ क्या है? जल्द सच्चाई सामने आ गई. दूल्हेराजा ने शराब पी रखी थी, वह भी इतनी कि खुद को संभालना मुश्किल हो रहा था. मंडप में बैठने की हालत तक नहीं थी.
जब यह बात दुल्हन तक पहुंची, तो उसने बिना देर किए अपना फैसला सुना दिया. उसने साफ शब्दों में कहा कि मैं शराबी दूल्हे से शादी नहीं करूंगी. बस, फिर क्या था. शादी का माहौल एकदम बदल गया. दोनों परिवारों के बीच समझाने-बुझाने का लंबा दौर चला. रिश्तेदारों ने दुल्हन को मनाने की कोशिश की. किसी ने भविष्य का हवाला दिया, तो किसी ने समाज की बात की. लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही.
दहेज में मिले 3 लाख 40 दिन में लौटाने का वादा
दुल्हन ने साफ कर दिया कि जो व्यक्ति अपनी शादी जैसे अहम दिन पर शराब पी सकता है, उसके साथ वह जिंदगी बिताने का जोखिम नहीं उठाएगी. घंटों बातचीत के बाद आखिरकार दोनों पक्षों ने शादी रद्द करने का फैसला कर लिया. दोनों पक्षों ने शादी न करने का फैसला किया. वर पक्ष के लोगों ने स्थानीय पुलिस के सामने दहेज में मिले 3 लाख रुपये 40 दिन में वापस करने का वादा किया और बारात वापस लौट गई. बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई.
मामले को लेकर स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ. वर पक्ष ने दहेज में मिले 3 लाख रुपये 40 दिनों के भीतर वापस करने का वादा किया. इसके बाद बाराती मायूस होकर लौट गए. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दुल्हन के फैसले की चर्चा हो रही है. लोग उसकी हिम्मत और आत्मसम्मान की तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *