डेस्क:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। 29 अप्रैल ये वही तारीख है जिसका इंतजार बंगाल की वो जनता कर रही थी जिनकी बारी आई है आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की। 4 मई को नतीजे आएंगे और वो नतीजे तय करेंगे कि सत्ता में वापसी होगी ममता बनर्जी की या फिर सत्ता परिवर्तन होगा। बीजेपी ने अपने बड़े-बड़े धुरंधरों को मैदान में उतारा जिसमें योगी आदित्यनाथ से लेकर अमित शाह को सब ने देखा और इन नेताओं की बयानबाजी ने कैसे महिलाओं पर इंपैक्ट डाला है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पोलिंग बूथ के बाहर भी लंबी-लंबी कतारें हैं। योगी की रैली, अमित शाह की हुंकार और पीएम मोदी की बंगाल के जनता को लिखी गई चिट्ठी ने इस चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।

