डेस्क:पंजाब के पटियाला जिले में शंभू बॉर्डर के पास रेलवे ट्रैक को उड़ाने की एक बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हो गई है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) ने इस धमाके की जिम्मेदारी ली है। यह विस्फोट सोमवार रात को मालगाड़ियों के लिए बने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) पर हुआ, जिसमें एक संदिग्ध आतंकी की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल जर्मनी में रह रहे जसविंदर मुल्तानी ने इस घटना की ज़िम्मेदारी ली है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दिन की शुरुआत में, पटियाला के शंभू इलाके के पास एक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा धमाका हुआ था; यह ट्रैक को उड़ाने की एक नाकाम कोशिश थी।

