स्थानीय

दरभंगा : डीपीएस कादिराबाद में इनडोर स्पोर्ट्स हॉल का हुआ उद्घाटन

 

दरभंगा : दिल्ली पब्लिक स्कूल, कादिराबाद, दरभंगा में आज अत्याधुनिक इनडोर स्पोर्ट्स हॉल का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के निदेशक डॉ. शोएब अहमद खान उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर स्पोर्ट्स हॉल का उद्घाटन किया। इस इनडोर स्पोर्ट्स हॉल में टेबल टेनिस, कैरम बोर्ड, शतरंज, लूडो, स्नेक एंड लैडर्स, योग और जिम्नास्टिक जैसी अनेक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसका उद्येश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास और खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना है।

अपने संबोधन में डॉ. शोएब अहमद खान ने कहा, ‘खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है। यह नया स्पोर्ट्स हॉल हमारे छात्रों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा। हमारा लक्ष्य खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्टता हासिल करना है।’

इस तरह की सुविधाएं बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेंगी। अपने विद्यालय में इन आधुनिक सुविधाओं को देखकर सभी छात्र-छात्राएं उत्साहित दिखे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन कमिटी के सभी मुख्य सदस्य उपस्थित रहे | उन्होंने सभी को बधाई देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *