डेस्क : इंदौर के चर्चित राजा रघुववंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई. हनीमून के दौरान सोनम ने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति राजा की हत्या कर दी थी. शिलॉन्ग कोर्ट से सोनम को जमानत मिली है.
सोनम और राजा की शादी 11 मई 2025 को इंदौर में हुई थी. दोनों 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे थे. राजा रघुवंशी का शव 2 जून को बरामद किया गया था. मामले में जांच आगे बढ़ी तो शक की सुई सोनम की तरफ घूमी. सोनम ने यूपी के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि इस घटना के पीछे सोनम मास्टरमाइंड थी.

