डेस्क:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को बनारस से पुणे के हडपसर और अयोध्या से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक चलने वाली दो नयी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के साप्ताहिक संचालन को हरी झंडी दिखाएंगे। रेल मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में सोमवार को कहा गया, ‘‘बनारस-हडपसर (पुणे) सेवा से काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचना आसान हो जाएगा, जबकि अयोध्या-मुंबई सेवा से श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र की यात्रा सुगम होगी। इससे प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच संबंध मजबूत होंगे।

