डेस्क:तपती गर्मियों में जब गला सूखने लगता है, तो लाल, रसीला और ठंडा तरबूज़ किसी वरदान से कम नहीं लगता। शरीर को हाइड्रेट करने और ताज़गी देने वाला यह फल हर घर की पसंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस फल को आप अपनी सेहत बनाने के लिए खा रहे हैं, वह आपके और आपके परिवार के लिए ‘डेथ वारंट’ भी साबित हो सकता है? जी हां, हालिया मेडिकल रिपोर्ट और विशेषज्ञों की चेतावनी ने तरबूज़ को लेकर एक खौफनाक सच उजागर किया है। जिसे हम अमृत समझ रहे हैं, वह कुछ स्थितियों में साइलेंट किलर बन सकता है।

