अन्य

चुनाभट्टी निवासी भरत बाड़ी की नाबालिग 16 वर्षीय पुत्री पूजा के अपहरण को लेकर विश्वविद्यालय थाना में दिया आवेदन, जल्द लड़की की बरामदगी का किया आग्रह, नहीं जल्द बरामदगी होने पर होगा जन आंदोलन : आर के दत्ता 

दरभंगा। चुनाभट्टी निवासी भरत बाड़ी की नाबालिग पुत्री 16 वर्षीय पूजा का अपहरण को लेकर मिथिला विश्वविद्यालय थाना में आवेदन दिया गया। जिसमे नाबालिग लड़की की माँ कंचन देवी ने 24 अप्रैल को मिथिला विश्वविद्यालय थाना में दी है थाना द्वारा आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। दर्ज एफआईआर,जिसकी काण्ड संख्या 113/026 दर्ज की गई है। उधर आरोपित महिला किरण देवी के पति राजा पासवान को पकड़कर परिजनों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस दो दिनों से थाना में रखकर अपने स्तर से पूछत्याछ किया जा रहा है। लेकिन अभी तक अपरहित लड़की बदामद नहीं हुई है। इधर लड़की की मां व पिता सहित सभी परिजन बहुत चिंतित एवं भयभीत हैं की नाबालिग पुत्री को गलत नीयत से कहीं बेच न दिया गया हो या हत्याकर फेंक न दी जाय। पीड़ित माँ के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने झूठी बात करते हुए विवि थाना का नाम लेकर 9109882051 मोबाईल से नाबालिग लड़की की माँ कंचन देवी से लड़की की बरामदगी करने के लिए रिश्वत की मांग की गई। पीड़ित महिला ने बताया की नगर विधायक सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, संजय सरावगी के पुत्र के मखाना फैक्ट्री में काम करने निकली थी। तब से वह लापता बताई जा रही है,इस घटना की जानकारी देते हुए चर्चित मजदूर नेता सह हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) सेकुलर के श्रमिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आर के दत्ता ने कहा हमें इसकी सूचना मिलने के बाद पहुंचकर घटना की जानकारी लिया और फिर अपने स्तर से भी लड़की की काफी तकाश किया और इसके बाद मिथिला विश्वविद्यालय थाना के थानाध्यक्ष एवं दरभंगा के एसएसपी से मोबाईल से संपर्क कर शीघ्र लड़की की बरामदगी करने का आग्रह किया गया है। इस घटना के बाबत दरभंगा जिला फुटपाथ विक्रेता मजदूर संघ के अध्यक्ष, कारी गामी ने कहा कंचन देवी कठहलवारी में चाय दुकान चलाकर जीविकोपार्जन करती है और उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण की घटना शर्मनाक एवं जिन्दनीय है। अगर जल्द लड़की की बरामदगी नहीं हुई तो जनान्दोलन तेज किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *