डेस्क : झांसी यूनिवर्सिटी कैंपस में थार सवार ने पूर्व सहायक कुलसचिव को रौंदा. पूर्व सहायक कुलसचिव मनीराम वर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतक स्कूटी पर सवार थे.
टक्कर इतनी भीषण थी कि शव गाड़ी के नीचे फंस गया था. जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया. हैरानी की बात ये है कि थार में वर्दी में पुलिसकर्मी मौजूद थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है

