अन्य

25 अप्रैल को 24 हजार से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण होगा, जिला में एलपीजी सिलेंडर गैस आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी, प्रभावी बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश का हो रहा पालन :  जिला आपूर्ति पदाधिकारी

दरभंगा। शुक्रवार को 8243 एल.पी.जी गैस सिलेंडर का वितरित जिसमें दरभंगा सदर अनुमण्डल में 6605 बेनीपुर अनुमण्डल में 744 एवं बिरौल अनुमण्डल में 8243 शामिल है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया सदर अनुमण्डल में 6869 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है, जबकि बेनीपुर अनुमण्डल में 239 व बिरौल अनुमण्डल में 2282 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है। उन्होंने कहा इस प्रकार जिले में 24 अप्रैल को 9390 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के पास गोदामों में शेष है। उन्होंने बताया 25 अप्रैल को दरभंगा सदर अनुमण्डल में 18489 बेनीपुर अनुमण्डल में 2545 एवं बिरौल अनुमण्डल में 3815 एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य निर्धारित है। उपनिदेशक जनसंपर्क, सत्येंद्र प्रसाद ने स्पष्ट रूप से कहा वर्तमान में जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिलाधिकारी का स्पष्ट निर्देश है कि सभी गैस एजेंसियों निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शी एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी समस्या या शिकायत की स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम अथवा संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या नम्बर – 06272-245055 है। शुक्रवार को 5 गैस एजेंसी एवं 12 विभिन्न स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा आज 17 विभिन्न गैस एजेंसियों/गोदामों का एवं विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण भी किया गया है। जिला प्रशासन दरभंगा उपभोक्ताओं से अपील करता है कि धैर्य बनाए रखें अफवाह पर ध्यान नहीं दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *