राष्ट्रीय

सीईसी को मिलना चाहिए भारत रत्न…, ज्ञानेश कुमार के लिए हिमंता ने ऐसा क्यों कहा?

डेस्क:असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका की सराहना करते हुए इसे सुचारू चुनावी संचालन सुनिश्चित करने में उत्कृष्ट कार्य बताया है। एक्स पर एक पोस्ट में, सरमा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने एसआईआर प्रक्रिया को कुशलतापूर्वक संचालित किया, जिससे शांतिपूर्ण और व्यवस्थित चुनाव सुनिश्चित करने में योगदान मिला। सरमा ने लिखा कि चुनाव आयोग ने एसआईआर के संबंध में और शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित चुनाव सुनिश्चित करने में उत्कृष्ट कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सीईसी के योगदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा और असम में भी इसी तरह के संशोधन की वकालत की। यह पूछे जाने पर कि क्या ज्ञानेश अपने एसआईआर कदम के लिए पद्म के हकदार हैं, हिमंता ने कहा कि उनको तो भारत रत्न देना चाहिए… जो उन्होंने किया है… जितना सम्मान दिया जाएगा उतना कम हैं। सरमा ने बंगाल में भाजपा की झोली में 294 में से 200 सीटें आने की भी भविष्यवाणी की। हिमंत ने यह भी कहा कि वह सीईसी से असम में भी एसआईआर आयोजित करने का अनुरोध करेंगे। हिमंता का खंडन करते हुए कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि शुक्र है, उन्होंने (हिमंता बिस्वा सरमा) यह नहीं कहा कि वे शनि ग्रह पर भी चुनाव जीत जाएंगे। जहां तक मुख्य चुनाव आयुक्त का सवाल है, सच्चाई यह है कि कोई चुनाव आयोग नहीं है। चुनाव आयोग भाजपा-एनडीए सरकार का एक विभाग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *