अन्य

राजकोट में राजभाषा समिति का किया निरीक्षण,सदस्य सह राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने दिए निर्देश

दरभंगा। हिन्दी संसदीय राजभाषा समिति की तीसरी उपसमिति ने अपने निरीक्षण कार्यक्रम के तहत राजकोट एवं आसपास के विभिन्न केंद्रीय कार्यालयों का दौरा किया। समिति ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मंडल कार्यालय, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, राजकोट शाखा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कार्यालय, राजकोट में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति की सदस्य एवं राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता भी मौजूद रहीं। अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में राजभाषा हिन्दी के प्रयोग की प्रगति की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने कहा राजभाषा हिन्दी का प्रभावी क्रियान्वयन केवल औपचारिकता न रह जाए। इसके लिए सभी विभागों को गंभीरता से काम करना होगा। सरकारी कार्यों में हिन्दी का अधिकाधिक उपयोग सुनिश्चित कर ही हम आम जनता तक शासन की पहुंच को सरल बना सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा राजभाषा नीति के तहत निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन किया जाए, कार्यालयी कार्यों में हिन्दी के प्रयोग को प्राथमिकता दी जाए। समिति ने संबंधित अधिकारियों को राजभाषा के कार्यान्वयन में आ रही चुनौतियों को दूर करने और नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *