
दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर स्थित डॉ. नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित 19वीं प्रमंडलीय मीडिया कप में शनिवार को दो मुकाबला खेले गये। पहले मैच में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने राष्ट्रीय सहारा को 43 रनों से एवं दूसरे मुकाबले में दैनिक भास्कर ने इनसाइट मीथिला को 130 रनों से पराजित किया। दोनों मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर रही टीमों के सामने बाद में बल्लेबाजी कर रही टीम बेबस नजर आई। दोनों मुकाबला एकतरफा पहले बल्लेबाजी कर रही टीमों ने अपने नाम की। पहले मैच में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम ने टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवरों में कुल 10 विकेट के नुकसान पर 137 रनों का स्कोर खरा की। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तरफ से प्रशांत ने सर्वाधिक 45 रनों का योगदान किया। आर्दश और राहुल कुमार ने 20-20 रनों का योगदान दिया।
राष्ट्रीय सहारा की ओर से नीतीश ने काफी किफायती बोलिंग करते हुए चार ओवर में एक मेडन के साथ 14 देकर 3 विकेट अपने नाम किए और वहीं केशव ने चार ओवर में 29 देकर 3 विकेट प्राप्त की। वहीं नारायण ने दो विकेट अपने नाम किए। राष्ट्रीय सहारा की टीम ने शानदार क्षेत्ररक्षण करते इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के दो बल्लेबाजों को रन आउट करने में सफलता प्राप्त की। निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर पहाड़ जैसा 208 रनों का स्कोर खरा किया। दैनिक भास्तर की ओर से रिक्की ने सर्वाधिक 95 रनों का योगदान दिया। विकास ने 40 अमरजीत ने 22 और राजेश कुमार ने 19 रनों का योगदान दिया। इनसाइट मिथिला की ओर से आशुतोष ने तीन और संजय, राहुल और संजय ने एक-एक विकेट के रूप में सफलता प्राप्त की। जवाब में उतरी इनसाइट मिथिला ने 14.1 ओवर में कुल 10 विकेट के नुकसान पर 78 रनों पर सिमट गई। जिनमें आशुतोष से सर्वाधिक 18 रनों का योगदान दिया। दैनिक भास्कर की तरफ से अमरजीत ने तीन, राजेश और आशुतोष ने दो, विकास, शिवजी, चंद्रप्रकाश ने एक-एक विकेट प्राप्त की। रविवार को दो मैच खेले जाएंगे, जिसमें पहला मुकाबला प्रभात खबर और दरभंगा रेडियो प्रेस इलेवन के बीच सुबह सात बजे से और दूसरा मुकाबला सुबह 11 बजे से वेब मीडिया एवं डिजिटल मीडिया टीमों के बीच होगी।
