
दरभंगा। अवकाश दिवस रविवार यानी 19 अप्रैल को भी संस्कृत विश्वविद्यालय खुला रहेगा और यहां सामान्य दिनों की तरह कार्य निष्पादित होंगे। पीआरओ डॉ निशिकांत ने बताया विश्वविद्यालय में 22 अप्रैल को सीनेट यानी अधिषद् की बैठक आयोजित होनी है। ऐसे में अनेक प्रकार के कार्यों की समीक्षा एवं तैयारी की जानी है। इसलिए 19 को रविवार अवकाश के दिन भी विश्वविद्यालय मुख्यालय, सभी स्नातकोत्तर विभाग एवं स्ववित्त पोषित शिक्षा शास्त्र विभाग खुले रहेंगे और आवश्यक काम काज होगा। बताया गया कि उक्त अवकाश का सामंजन भविष्य में कर लिया जाएगा।
