यूपी : जिला मिर्जापुर में SDM गुलाब चंद्र और DSP विवेक जावला, सपा नेता/अधिवक्ता सतीश मिश्रा को धक्के देकर गाड़ी में डालकर ले गए। दरअसल, कांग्रेसी टोल प्लाजा के विरोध में कई दिन से धरने पर बैठे हैं। सपा ने भी इसको समर्थन दिया है। इस दौरान सपा नेता और अफसरों में कहासुनी हो गई।
अधिवक्ता सतीश मिश्रा से बदसलूकी के विरोध में आज काफी अधिकवताओं ने SDM ऑफिस में हंगामा कर तोड़फोड़ कर दी। SDM और DSP के खिलाफ ‘चोर है’ नारे लगाए। अधिवक्ता आज हड़ताल पर रहे।

