अंतरराष्ट्रीय

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत यात्रा पर आएंगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

डेस्क: रूस (Russia) के राष्ट्रपति (President) व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) इस साल ब्रिक्स शिखर (BRICS Summit) सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत (India) का दौरा करेंगे। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन एक वार्षिक बैठक है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों के नेता शामिल होते हैं। इसके अलावा इसमें नए सदस्य देश भी शामिल हैं।

इस बैठक में आर्थिक सहयोग, व्यापार, वैश्विक शासन और भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की जाती है। यह मंच उभरती अर्थव्यवस्थाओं को नीतियों के समन्वय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सामूहिक आवाज उठाने का अवसर देता है।

क्रेमलिन प्रवक्ता ने की पुष्टि

रूसी समाचार एजेंसी तास ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के हवाले से बुधवार को जानकारी दी कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन इस साल भारत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में निश्चित रूप से शामिल होंगे।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तारीखों की नहीं हुई घोषणा

अभी तक शिखर सम्मेलन की आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन पहले ‘तास’ ने भारत सरकार के एक सूत्र के हवाले से बताया था कि यह सम्मेलन 12 से 13 सितंबर के बीच आयोजित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *