राष्ट्रीय

UP: हरदोई में खौफनाक वारदात, एकतरफा प्यार में युवक ने शादीशुदा महिला की फावड़े से की हत्या

डेस्क: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई जिले (Hardoi District) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने एकतरफा प्रेम के चलते महिला (Woman) की फावड़े से काटकर कर हत्या कर दी. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना पर एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार एक तरफा प्रेम में पागल युवक द्वारा महिला की फावड़े से काटकर हत्या करने की यह घटना गढ़ी रसूलपुर गांव की है. यहां के रहने वाले राम रहीश कुशवाहा की पुत्री शिल्पी की शादी लगभग 7 वर्ष पूर्व नयागांव निवासी गोविंद के साथ हुई थी. लेकिन पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद के चलते वह लंबे समय से अपने मायके में रह रही थी. बताया जा रहा है कि सोमवार रात शिल्पी घर से कूड़ा डालने के लिए बाहर निकली थी, इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे ऋषभ द्विवेदी ने उस पर फावड़े से हमला कर दिया.

प्रेम-प्रसंग के चलते दिया गया हत्या को अंजाम

जिससे शिल्पी की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी सुबोध कुमार गौतम, सीओ रवि प्रकाश सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. हरदोई एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि 13 अप्रैल को पीआरवी पे सूचना प्राप्त हुई थी कि गढ़ी रसूलपुर में एक महिला की हत्या कर दी गई है.

इस सूचना पर स्थानीय पुलिस और मेरे द्वारा व अन्य अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है. अब तक जो प्रकरण है, उसके बारे में यह संज्ञान में आया है कि हत्या को एकतरफा प्रेम के चलते अंजाम दिया गया. मृतिका पिछले कुछ सालों से अपने पति से पारिवारिक विवाद होने के कारण अपने मायके में रह रही थी. मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *