

आजमगढ़ : पुलिस ने लूट के आरोप में BJP के बूथ अध्यक्ष अभिषेक सिंह का एनकाउंटर कर दिया। पैर में गोली लगी है। BJP के MLC देवेंद्र प्रताप सिंह ने एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए CM योगी को चिट्ठी लिखी है। आरोप है कि पुलिस अभिषेक को घर से उठाकर ले गई और एनकाउंटर कर दिया।

