बीकेटी/लखनऊ (नागेंद्र सिंह चौहान)। राजेन्द्र कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बीकेटी के तत्वावधान में ‘निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं स्वस्थ जीवन’ विषय पर रविवार को एक महत्वपूर्ण वेबिनार आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य सप्ताह के अवसर पर ज़ूम प्लेटफॉर्म के माध्यम से इस वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ. अंकिता जैकब के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने निवारक स्वास्थ्य देखभाल के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारा स्वास्थ्य हमारी जीवनशैली पर निर्भर है। हम लोग नियमित जीवनशैली और नियंत्रित खानपान से स्वस्थ रह सकते हैं।
मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. उपंत राव, प्रो. भानु कुमार दीक्षित, डॉ. डी. कविथा एवं अनुप शर्मा ने अपने महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने निवारक स्वास्थ्य देखभाल, जीवनशैली से जुड़ी बीमारियाँ, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी।
यह कार्यक्रम राजेन्द्र नर्सिंग कॉलेज की चेयरपर्सन सुधा सिंह, डॉ. प्रकाश कुमार सिंह (मैनेजिंग डायरेक्टर) एवं डॉ. अभिषेक सिंह (डायरेक्टर) के मार्गदर्शन में अत्यंत ज्ञानवर्धक साबित हुआ। इसका उद्देश्य निवारक स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कॉलेज प्रबंधन ने कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. अंकिता जैकब, नेहा (आयोजन सचिव), खुशबू (सह-आयोजन सचिव), सदस्य चित्रंजन, साची, साक्षी सिंह, लैबी, श्रेयाशी, वैष्णवी एवं दीप्ति आदि के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के अंत में उप प्राचार्य नेहा ने सभी वक्ताओं, आयोजकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

