दरभंगा : ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा की संयुक्त बैठक गौराबौराम प्रखंड के ग्राम परसरमा में सतेंद्र सिंह आवासीय परिसर में अनिल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई ।
बैठक में सर्वसम्मति से यूजीसी बिल को जातिगत भेदभाव बताकर सरकार से वापस लेने की मांग की गई वापस नहीं होने पर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रदेश महासचिव कैलाश कुमार चौधरी ने कहा कि संविधान में दिए गए अधिकारों को सरकार खत्म करने की कोशिश कर रही है sc एक्ट 2018 असंवैधानिक जातिगत काला कानून है इस कानून में न्याय के अधिकार को खत्म कर दिया है।
क्षत्रिय महासभा के अनुमंडल संयोजक हीरा प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी जातियों में गरीब है आर्थिक आधार पर सभी गरीबों को आरक्षण देना चाहिए इससे जातिगत भेदभाव मिटेगा साथ ही गरीब को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
बैठक को ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया के जिला संरक्षक राजीव चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने की जरूरत है गांव गांव टोले टोले जागरूकता अभियान को तेज किया जाएगा।
बैठक में सोहन चौधरी ललित ठाकुर,संजीव सिंह,सुधाकर सिंह,राजकुमार सिंह,मनमोहन चौधरी,शशिनाथ चौधरी,मनोज सिंह,संजय सिंह,राकेश सिंह राणा,अरुण कुमार सिंह सहित दर्जनों उपस्थित हुए।

