
दरभंगा। पूर्णिया से सांसद सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पप्पू यादव दिल्ली से दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे थे। स्थानीय दरभंगा के कांग्रेस नेता सह पप्पूवादी, डॉ. मुन्ना खान के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने दरभंगा एयरपोर्ट पर पाग,चादर, माला पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया गया। दरभंगा एयरपोर्ट से सिधे 3 अप्रैल को हुए चर्चित प्रेम ज्वैलर्स लूट कांड के पीड़ित मनोज ठाकुर के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मिलाक़ात किया,उनका हाल-चाल जाना और घटना से संबंधित जानकारी ली।उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए प्रशासनिक लापरवाही पर बड़े सवाल उठाए है। कानून व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए पप्पू यादव ने कहा बिहार में न बेटी सुरक्षित है, न बेटा, न व्यापारी और न ही आम आदमी। उन्होंने आरोप लगाया राज्य में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं, खासकर मध्यम वर्गीय व्यापारी अपराधीयों के निशाने पर हैं। दरभंगा में बार-बार सोना चांदी बिक्रेता, कारोबारियों को निशाना बनाया जा रहा है, जो यह दर्शाता है अपराधियों के मन में पुलिस का डर नहीं है। उन्होंने कहा बड़ी डकैती बिना मिली भगत संभव नहीं पप्पू यादव ने दावा किया की इतनी बड़ी लूट बिना पुलिस और बड़े अधिकारियों की मिली भगत के संभव नहीं है। उन्होंने कहा सुरक्षा और लाइसेंस व्यवस्था पर कई सवाल बड़े खड़े होते है। व्यापारियों को सुरक्षा नहीं दी जा रही है और हथियार लाइसेंस भी पैसे और सिफारिश के आधार पर दिए जाते हैं। मेरी सरकार से मांग है संवेदनशील बाजारों में स्थायी पुलिस चौकी और विशेष सुरक्षा बल तैनात किया जाए। पप्पू यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा की राज्य की स्थिति पिछले 4 वर्षों में बहुत ज्यादा कमजोर हुई है। सरकार प्रभावी ढंग से कामकाज नहीं कर पा रही है। हमें बिहार की महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता है राज्य में महिलाओं, बच्चियों के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो बहुत ही चिंताजनक है। पप्पू यादव ने कहा समाज भी ऐसे मामलों में विरोध नहीं करता है , जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता है। भ्रष्टाचार व्याप्त से अपराधियों को संरक्षण मिलता है। बिहार के कई इलाके दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी अपराध के लिहाज से संवेदनशील हो चुके हैं, जहां तत्काल सख्त कार्रवाई की जरूरत है। अगर सरकार ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाए, तो हालात और भी बिगड़ सकते हैं। इस मौके पर दरभंगा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष,दयानंद पासवान, रतिकांत मिश्रा,खुदादा जी,ई. कमर,आसिफ हसनैन,हुसैन खान, कुणाल पांडे,नफीस खान,चंद्रकांत सिंह,एडवोकेट सुनील कुमार,अमित पासवान,मो तौफीक खान,सुनील यादव व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पप्पूवादीयों ने जोड़दार स्वागत किया।
