अन्य

बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बिहार प्रदेश अध्यक्ष ई. रूपेश कुमार प्रजापति का हुआ अभिनंदन

दरभंगा। मौलागंज स्थित एक निजी मैरेज हॉल में बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति, दरभंगा के द्वारा नगर अधिवेशन सह चुनाव कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रुपेश प्रजापति एवं अन्य अतिथियों का मिथिला की परम्परा के अनुसार पाग, चादर व माला पहनाकर एवं मोमेंटो देकर किया गया। मौके पर दीप जलाकर आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन किया गया। जिसमे सैंकड़ो कुम्हार प्रजापति समाज से महिलाओ और पुरुष एवं युवाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास और संगठन की मजबूती के लिए जोड़ दिया गया। और बैठक में अपने हक अधिकार के लिए एकता के साथ रहने और बच्चों को पढ़ाने पर जोड़ दिया गया। मुख्य मुद्दों में समान सुविधा केंद्र मौलागंज टेराकोटा जिसमें उसका योगदान है स्वर्गीय लाला पंडित (राज्य पुष्कर से सम्मानित जगदीश पंडित राज पुरस्कार से सम्मानित शंकर पंडित राज पुरस्कार शंभू कुमार पंडित राज्य पुरस्कार से सम्मानित इन सभी से मौलागंज में टेरा कोटा समाज के लोगों ने सामाजिक एकजुटता, संगठन के विस्तार और आगामी पंचायत चुनावों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा किया। साथ ही दरभंगा मुख्यालय मे प्रजापति भवन निर्माण के लिए समाज की सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक स्थायी ‘प्रजापति भवन’ बनाने पर गंभीरता से विचार किया गया। वही मेधावी छात्र सम्मान के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैट्रिक और इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित ई. रूपेश प्रजापति ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ई. रुपेश कुमार प्रजापति ने कहा हम सभी पार्टी के लिए वोट बैंक बनकर रह गए अब हमें भी सत्ता में अधिकार,शिक्षा, रोजगार सम्मान चाहिए। इसके लिए हमें जागरूक और एकता के साथ रहना होना होगा। एक दूसरे की मदद करनी होगी प्रजापति समाज के लिए मिलकर काम करना होगा। मौके पर एक नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर सभी ने मिलकर संकल्प लिया की वे समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। मौके पर नई कार्यकारिणी का गठन (दरभंगा नगर के लिए निर्वाचन प्रक्रिया जिला अध्यक्ष, रमेश कुमार पंडित, जिला कोषाध्यक्ष, उत्तम पंडित और उप-सचिव, शंभू पंडित की देखरेख में सर्वसम्मति से हुई। जिसमे दरभंगा नगर अध्यक्ष पद पर नरेन्द्र नारायण, दरभंगा नगर सचिव पद पर, शम्भू कुमार पंडित, दरभंगा नगर कोषाध्यक्ष पद पर सुबोध पंडित, दरभंगा नगर उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार पंडित, दरभंगा नगर उपसचिव, अजय पंडित, दरभंगा नगर उप कोषाध्यक्ष: शंकर पंडित नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष,जिला उपसचिव एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शम्भू पंडित, अशोक पंडित, रमेश पंडित, अरुण पंडित, धिरज पंडित, मुन्ना पंडित, मोहन पंडित, सहदेव पंडित, हर्ष नारायण पंडित, मदन पंडित, सत्तो पंडित, विवेक पंडित, परमेश्वर पंडित सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग और युवाए मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *