
दरभंगा। शनिवार 11 अप्रैल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गस्ती दल के पदाधिकारी के द्वारा नदी थाना अंतर्गत ग्राम बुढ़िया सुखरासी से अभियुक्त 1. भगवानदेव राय पिता झबू राय 2. महेश राय पिता स्व. जगदेव राय 3. मुरारी कुमार पिता महेश राय तीनो ग्राम गोलमा थाना तिलकेश्वर जिला दरभंगा को 02 देशी कट्टा,10 जिंदा कारतूस एवं 01 खोखा के साथ गिरफ्तार किया गया। नदी थाना द्वारा की गई कार्रवाई।
वहीं दूसरी ओर जाले थाना द्वारा की गई कार्यवाही के तहत जाले थाना में दर्ज कांड संख्या-158/25 धारा 30 (a) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त सुमित कुमार पिता अवध किशोर साह सा. नगरडीह थाना जाले को विधिवत गिरफ्तार की कार्यवाही जाले थाना द्वारा की गई।
