
दरभंगा। कमला कोशी जैसी नदियों के पेटी के भीतर रहने वाले लोगों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए ठोस पहल की जा रही है। सड़कों व पुल पुलियों के निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद सड़कों, पुलों के मामले में दरभंगा लोकसभा क्षेत्र आत्मनिर्भर बन जाएगा। सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत ग़ौराबौराम विधानसभा अंतर्गत कीरतपुर प्रखंड के कदबारा से रामखेतरिया के बीच 35 करोड़ रु से अधिक की लागत से 327 मीटर लंबे निर्माणाधीन हाई लेबल पुल का निरीक्षण करने के बाद उपरोक्त बातें कही। सांसद ने निर्माणाधन पुल निर्माण कार्य की धीमी प्रगति को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंताओं, उच्च अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा निर्माण कार्य में यदि तेजी नहीं लाई गई तो विभागीय अभियंता को चिन्हित कर करवाई की जाएगी। संवेदक को काली सूची में डालने के लिए विभाग को लिखा जाएगा।सांसद ने इन निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा है दरभंगा संसदीय क्षेत्र में लुट खसोट की संस्कृति को स्वीकार नहीं किया जा सकता यही कारण है प्रधानमंत्री ग्राम सरक योजना के फेज 1, फेज 2 तथा फेज 3 की सभी योजनाओं की गुणवत्ता का केंद्रीय एजेंसी से जांच कराई गई है तथा शिकायत मिलने पर आगे फिर जांच कराई जा सकती है। सांसद डा ठाकुर ने निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि कीरतपुर जैसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में शहरी क्षेत्र की तरह आवागमन को सुचारू रूप से बनाए जाने के लिए इस क्षेत्र से गुजरने वाली सभी नदियों तथा उप नदियों के ऊपर बड़े तथा छोटे पुलों का जाल सा बिछाया जा रहा है। ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता अन्य अधिकारीगण, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय पासवान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तिरपित यादव मंडल महामंत्री कालेश्वर सहनी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री शक्ति महतो पार्टी नेता नेता मनोज सहनी रामचंद्र राम सहित अन्य मौजूद थे।
