
दरभंगा। एमआरएम महिला महाविद्यालय में शनिवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम (33% महिला आरक्षण) के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा दरभंगा पश्चिमी की ओर से किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लेकर अपना समर्थन दर्ज कराया। अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और समाज में उनकी भूमिका पहले से ज्यादा मजबूत होगी। इस अवसर पर सपना भारती, नम्रता झा, जुली गुप्ता, अमृता मिश्रा सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। वहीं महिला मोर्चा की जिला मंत्री मीरा देवी, जूली कुमारी, तारा झा, जिला प्रवक्ता मनीष अग्रवाल, रागिनी कुमारी, रेखा देवी, रिंकू देवी, रूपा देवी और रीना अग्रवाल समेत अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।
