राष्ट्रीय

राजनीति की ‘ताई’ सुमित्रा महाजन का 82वां जन्मदिन, जानें 8 बार सांसद से महिला स्पीकर तक का सफर

डेस्क:ताई के नाम से फेमस देश की दूसरी महिला स्पीकर सुमित्रा महाजन आज यानी की 12 अप्रैल को अपना 82वां जन्मदिन मना रही हैं। वह इंदौर लोकसभा से लगातार 8 बार सांसद रही हैं। वह एक ही लोकसभा से निर्वाचित होने वाली संसद की एकमात्र महिला सदस्य हैं। उन्होंने राजनीति में कई पदों का कार्यभार संभाला है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सुमित्रा महाजन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में महाराष्ट्र के चिपलुण में 12 अप्रैल 1943 को समित्रा महाजन का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम पुरुषोत्तम नीलकंठ साठे और मां का नाम उषा था। इन्होंने इंदौर के देवी अहिल्या बाई यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। वहीं 29 जनवरी 1965 में इंदौर के जयंत महाजन से शादी हुई।

सियासी सफर
साल 1990 में समित्रा महाजन मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनीं और फिर साल 1992 में वह पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई की उपाध्यक्ष और सचिव भी रहीं। वहीं साल 1998 में राष्ट्रीय महासचिव बनीं। साल 1989 के आम चुनाव में समित्रा महाजन ने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम प्रकाश चंद्र सेठी को हराया था।

वह इंदौर लोकसभा सीट से लगातार 8 बार सांसत रहीं। एक ही लोकसभा सीट से लगातार निर्वाचित होने वाली सुमित्रा महाजन संसद की एकमात्र महिला सदस्य रहीं। इसके अलावा साल 2002 से लेकर 2004 तक वह केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल रहीं। सुमित्रा महाजन को मानव संसाधन संचार और पेट्रोलियम मंत्रालय जैसे विभाग दिए गए। वहीं साल 2014 में वह मोदी सरकार में लोकसभा अध्यक्ष बनीं। फिर साल 2019 में सुमित्रा महाजन ने लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *