डेस्क : जिबूती के तट पर 350 लोगों को ले जा रही एक नाव के पलटने से कम से कम 109 प्रवासियों की मौत हो गई है और 116 से ज़्यादा लोग लापता हैं। यह नाव जिबूती से यमन जा रही थी, तभी 8-9 अक्टूबर की रात ओबोक इलाके में गुहेरे के पास पलट गई। यूनिविजन की रिपोर्ट के अनुसार, बरामद शवों में 52 पुरुष, 42 महिलाएं और 15 नाबालिग (नौ लड़कियां और छह लड़के) शामिल हैं।


