अन्य

भारत की करोड़ों महिलाओं की उम्मीद महिला आरक्षण संशोधन बिल, मोदी सरकार से महिलाओं को मिल रहा सम्मान : डा गोपाल जी ठाकुर

दरभंगा। महिला आरक्षण संशोधन ड्राफ्ट को केंद्र की मंजूरी दिए जाने पर सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने प्रसन्नता व्यक्त की है, इसे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक दूरगामी कदम बताया है। सांसद ने महिला संशोधन बिल की मंजूरी को आधी आबादी के मान सम्मान की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा हर क्षेत्र में आधी आबादी को मान सम्मान के लिए मोदी सरकार संकल्पित है जिसका ज्वलंत उदाहरण केंद्र सरकार के द्वारा पूर्व से चलाई जा रही नारी वंदन योजना है। महिला संशोधन ड्राफ्ट को सदन से शीघ्र पारित होने की उम्मीद जताते हुए कहा पहले पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को बिहार में पचास प्रतिशत आरक्षण सरकारी नौकरियों में एक तिहाई आरक्षण, अब देश स्तर पर लोकसभा एवं सभी राज्यों में विधानसभाओं में आरक्षण की व्यवस्था मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *