अन्य

बारामती उपचुनाव 2026: आखिरी समय में बदला खेल, कांग्रेस ने हटाया उम्मीदवार

पुणे :महाराष्ट्र के बारामती उपचुनाव में अंतिम समय में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार आकाश विश्वनाथ मोरे का नाम वापस ले लिया है, जिससे अब सुनेत्रा पवार के सामने किसी भी प्रमुख पार्टी का उम्मीदवार नहीं बचा है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने बताया कि गठबंधन सहयोगियों के आग्रह और लगातार बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। वहीं सुप्रिया सुले ने भी कांग्रेस नेतृत्व से उम्मीदवार हटाने की अपील की थी।

इस फैसले के बाद बारामती सीट पर सुनेत्रा पवार का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि कांग्रेस ने इसे रणनीतिक कदम बताते हुए कहा है कि पार्टी पीछे नहीं हटी है, बल्कि आने वाले चुनावों में मजबूती से वापसी करेगी।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *