राष्ट्रीय

केरल की 140 विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए मतदान जारी

डेस्क:केरल में लोकतंत्र का उत्सव आज पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। राज्य की सभी 140 विधानसभा सीटों के लिए बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू हो गई है। भीषण गर्मी के पूर्वानुमान को देखते हुए मतदाता सुबह से ही बूथों पर लंबी कतारों में नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन अपनी पत्नी और बेटी के साथ परवूर निर्वाचन क्षेत्र स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए सुबह जल्दी पहुंचे। इसी तरह वट्टियूरकावु विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार आर श्रीलेखा और पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस एवं पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने भी सुबह जल्दी पहुंचकर मतदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *