डेस्क:दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को सुकेश चंद्रशेखर को मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एआईएडीएमके के चुनाव चिन्ह “दो पत्ती” से जुड़े कथित घोटाले के मामले में जमानत दे दी। राष्ट्रीय राजधानी की राउज़ एवेन्यू अदालत ने उन्हें जमानत प्रदान की। महाठग सुकेश चंद्रशेखर को पीएमएलए (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है। यह मामला दो पत्ती चुनाव चिह्न (एआईएडीएमके के चुनाव चिन्ह से जुड़ा कथित रिश्वत/धोखाधड़ी केस) से जुड़ा है। हालांकि सुकेश चंद्रशेखर अभी जेल में ही रहेगा। उसके खिलाफ कुल 31 केस दर्ज हैं। इनमें से 26 मामलों में उसे जमानत मिल चुकी है लेकिन बाकी 5 मामलों में अभी जमानत नहीं मिली है।
