डेस्क:पश्चिम बंगाल में चुनावी पारा अपने चरम पर है। सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ द्वारा कोलकाता को निशाना बनाने की धमकी का जिक्र करते हुए कहा कि अगर INDIA गठबंधन सत्ता में आता है, तो वे दुश्मनों को उनके घर में घुसकर करारा जवाब देंगे। उन्होंने कोलकाता को लेकर पाकिस्तान की हालिया धमकी पर केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया को लेकर हमला बोला। सिलीगुड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, TMC के महासचिव ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की टिप्पणियों का ज़िक्र किया। आसिफ ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि भारत और पाकिस्तान के बीच भविष्य में होने वाली किसी भी लड़ाई में कोलकाता निशाना बन सकता है।
