डेस्क:भारतीय वायुसेना (IAF) के बेड़े की रीढ़ माने जाने वाले स्वदेशी लड़ाकू विमान LCA तेजस (Tejas) के लिए 8 अप्रैल की तारीख एक नई शुरुआत लेकर आ रही है। फरवरी में एक ‘हार्ड लैंडिंग’ की घटना के बाद सुरक्षा कारणों से ग्राउंडेड किए गए लगभग 34 विमानों का बेड़ा एक बार फिर आसमान में दहाड़ने के लिए तैयार है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के चेयरमैन डी.के. सुनील ने पुष्टि की है कि तकनीकी समस्याओं का समाधान कर लिया गया है। दो साल से भी कम समय में LCA तेजस से जुड़ी यह तीसरी ऐसी घटना थी; इससे पहले 2024 में इंजन फ्यूल फीड की समस्याओं के कारण एक क्रैश हुआ था, और नवंबर 2025 में दुबई एयर शो में एक और क्रैश हुआ था, जिसमें विंग कमांडर नमन स्याल की मौत हो गई थी।
