राष्ट्रीय

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 4 उपायुक्तों सहित 12 IAS अधिकारियों के तबादले

डेस्क:पंजाब सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक ढांचे में एक बड़ा बदलाव करते हुए राज्य के 12 आईएएस (IAS) अधिकारियों के स्थानांतरण और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में चार महत्वपूर्ण जिलों के उपायुक्तों (डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर) को भी बदला गया है। आधिकारिक आदेशों के अनुसार, यह कदम शासन प्रणाली को सुचारू बनाने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। आदेश के अनुसार, अमित कुमार पंचाल को मुक्तसर का डीसी और आकाश बंसल को कपूरथला का डीसी नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विकास प्रताप को तकनीकी शिक्षा और उद्योग प्रशिक्षण के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में तैनात किया गया है, जबकि सुमेर सिंह गुर्जर को रक्षा सेवा कल्याण के प्रधान सचिव का प्रभार दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *