मनोरंजन

18वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास! 1000 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली बनी पहली फिल्म

डेस्क: ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। रिलीज के बाद से ही फिल्म हर दिन रिकॉर्ड (Record) बना रही है। पहले यह फिल्म भारत (India) में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इसके बाद इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये की कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने और ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?

‘धुरंधर 2’ की अब तक की कमाई

दूसरे वीक के आखिर में ‘धुरंधर 2’ की कमाई घट गई थी। तीसरे वीकएंड पर फिल्म की कमाई में दोबारा इजाफा हुआ। रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 28.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन इसने 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे। एक हफ्ते में फिल्म का कारोबार 674.17 करोड़ रुपये रहा था। दूसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 263.65 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह से 18 दिनों में इसने 1013.77 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन किया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली यह पहली फिल्म बन गई है।

‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ जहां भारत में बेहतरीन कलेक्शन कर रही है, वहीं दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी छाई हुई है। 18 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1605.74 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। नॉर्थ अमेरिका में इस फिल्म ने 25 मिलियन डॉलर की कमाई की है। यहां यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *