स्थानीय

पूर्णिया : विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ ने धूमधाम से मनाया ‘होली मंगल मिलन समारोह’

पूर्णिया : विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष गोस्वामी के दिशा-निर्देश पर महामाया स्थान, लाइन बाजार, शिव मंदिर परिसर में आज ‘होली मंगल मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया. कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति तथा उनकी मेहनत से कार्यक्रम धूमधाम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

कार्यक्रम के व्यवस्थापक के रूप में प्रदेश अध्यक्ष विक्की गोस्वामी, चंदन भगत प्रदेश मंत्री, बबलू चौधरी, अनिल अग्रवाल सीमांचल अध्यक्ष, सोनू चौहान, गुरुदेव कुमार महाल्दार, जिला मीडिया प्रभारी नीतीश कुमार, आईटी सेल प्रभारी विजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, मनोज चौधरी नगर मंत्री एवं कृष्णा कुमार नगर महामंत्री आदि सक्रिय रहे.
इस दौरान संगठन के दिलीप कुमार दीपक, सीमांचल प्रवक्ता विनोद जी एवं अनंत भारती आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया.

महिला मोर्चा की सीमांचल अध्यक्ष नेहा माथुर, जिला अध्यक्ष रागिनी मिश्रा, नगर अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी, नगर मंत्री डोली कुमारी, नगर उपाध्यक्ष शिल्पी बनर्जी, नगर सचिव प्रीति राय, नगर कार्यसमिति सदस्य पूजा चौधरी, सुनीता सिन्हा, पूनम देवी एवं रूपम देवी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं.

इस अवसर पर संगठन की तरफ से भोजन की भी उत्तम व्यवस्था थी. समारोह में शरीक लोगों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने के साथ फूल, अबीर-गुलाल और नृत्य-संगीत के बीच जमकर होली खेली.

 

NEWS WATCH