AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है। उनकी जगह पंजाब से MP अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
केजरीवाल जब जेल गए, फिर जब शराब मामले में बरी हुए, तब राघव चड्ढा चुप रहे। केजरीवाल की हालिया प्रेस कांफ्रेंस से भी वे दूर रहे। कुल मिलाकर राघव AAP को लेकर लंबे समय से कोई बयान नहीं दे रहे हैं।
पिछले दिनों राघव चड्ढा के BJP में जाने की खबरें आईं। इस पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ऐसा कुछ है तो बैठकर सुलझा लिया जाएगा।
