अन्य

राज्यसभा में AAP का बड़ा फेरबदल: Raghav Chadha हटे, Ashok Mittal को मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली | Aam Aadmi Party ने राज्यसभा में अपने नेतृत्व में बदलाव करते हुए सांसद Raghav Chadha को डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब Ashok Mittal को पार्टी का नया उपनेता नियुक्त किया गया है। इस संबंध में पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर जानकारी दी।

हालांकि Raghav Chadha राज्यसभा सांसद के रूप में अपनी भूमिका में बने रहेंगे और संसद में सक्रिय रहेंगे। हाल के दिनों में वे लगातार जनहित से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं, जिनमें पितृत्व अवकाश को कानूनी अधिकार बनाने और बैंक खातों पर न्यूनतम बैलेंस जुर्माने को खत्म करने की मांग शामिल है।

राजनीतिक गलियारों में इस बदलाव को अहम माना जा रहा है। पिछले कुछ समय से पार्टी के अंदर उनके रोल को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। ऐसे में Ashok Mittal को नई जिम्मेदारी देना पार्टी की रणनीतिक दिशा में बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *