डेस्क: त्योहारों के इस सीजन में अगर आप अपने काम या बिजनेस के लिए नया लैपटॉप खरीदने का मन बना रहे हैं, तो टेक दिग्गज आसुस (ASUS) आपके लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है। फ्लिपकार्ट की आगामी ‘बिग बिलियन डेज सेल 2026’ में कंपनी अपनी मशहूर एक्सपर्टबुक (ExpertBook) सीरीज के लैपटॉप्स पर भारी छूट दे रही है। इस सेल में ग्राहकों को चुनिंदा मॉडल्स पर 21,000 रुपये तक की सीधी बचत करने का मौका मिलेगा। कंपनी के मुताबिक इस सीरीज की शुरुआती कीमत 49,990 रुपये तय की गई है, जबकि बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसी सुविधाएं अलग से मिलेंगी।
बजट और जरूरत के हिसाब से ढेरों विकल्प, ₹49,990 से शुरुआत
आसुस की इस पेशकश में एक्सपर्टबुक P1, P3, P5 और प्रीमियम रेंज की एक्सपर्टबुक अल्ट्रा सीरीज शामिल है। रोजमर्रा के ऑफिस वर्क से लेकर हैवी प्रोसेसिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए कंपनी ने 49,990 रुपये के बेस मॉडल से लेकर 3,49,990 रुपये तक के प्रीमियम ऑप्शंस बाजार में उतारे हैं। एक्सपर्टबुक P1 का 14 इंच मॉडल (Intel Core 3-100U, 8GB RAM, 512GB SSD) 49,990 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि इसके 16GB और 32GB RAM वाले वेरिएंट्स 61,990 रुपये से लेकर 71,990 रुपये तक जाएंगे। वहीं मिड-रेंज में एक्सपर्टबुक P3 सीरीज के Core Ultra 5 और Core Ultra 7 प्रोसेसर वाले मॉडल्स की शुरुआत 78,990 रुपये से हो रही है।
OLED डिस्प्ले और सुपर-लाइटवेट ‘अल्ट्रा’ सीरीज पर आकर्षक ऑफर्स
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस के शौकीनों के लिए आसुस ने एक्सपर्टबुक P5 सीरीज में OLED स्क्रीन का विकल्प दिया है, जिसकी कीमत 92,990 रुपये से शुरू होकर 1,79,990 रुपये तक जाती है। दूसरी तरफ, अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट में सबसे अलग पहचान बनाने वाली एक्सपर्टबुक अल्ट्रा सीरीज में 14 इंच की 3K Tandem OLED टचस्क्रीन दी गई है। महज 0.99 किलोग्राम वजनी इस लैपटॉप के 64GB RAM और 2TB SSD वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 3,49,990 रुपये रखी गई है। सेल के दौरान ग्राहक बैंक कार्ड्स के ज़रिए 10,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट और पुराना लैपटॉप बदलने पर 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज फायदा भी उठा सकते हैं। अधिकांश मॉडल्स के साथ विंडोज 11, ऑफिस 2024 और ऑन-साइट वारंटी बंडल के रूप में दी जा रही है।


