
दरभंगा। माउंट लिटेरा जी स्कूल, दरभंगा में आयोजित शानदार वार्षिकोत्स्व कार्यक्रम में बच्चों का रहा धमाल, अपनी बेहतरीन सांस्कृतिक व उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बच्चों ने सभी का मन मोहा माउंट लिटरा जी स्कूल में सोमवार को आयोजित हुए वार्षिकोत्सव कार्यक्रम दीप जलाकर, मुख्य अतिथि, प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश दरभंगा, शिव गोपाल मिश्र , विशिष्ट अतिथि नागपुर एअर फोर्स स्टेशन के विंग कमांडर प्रकाश कुमार झा को सम्मानित अतिथि प्रेम नारायण मंडल उपस्थित ने किया। अतिथियों को स्कूल के चेयरमैन जितेंद्र कुमार, डायरेक्टर प्रतिभा कुमारी प्रिंसिपल प्रीती पाराशर ने पुष्प गुच्छ, पाग व शॉल से सम्मानित किया गया। स्कूल के चेयरमैन जितेंद्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत और कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा चेयरपर्सन जितेंद्र कुमार ने सीबीएसई से 12वीं तक के लिए मिली मान्यता की जानकारी अभिभावकों से साझा करते हुए खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा यह केवल वार्षिकोत्सव नहीं है वरण पूरे वर्ष का समर्पण और लेखा-जोखा है। माउंट लिटरा जी का उद्देश्य केवल पुस्तक ज्ञान देना नहीं है, बल्कि प्रत्येक छात्र का चरित्र निर्माण व सर्वांगीण विकास करना है. दो वर्ष पूर्व हमने बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया था, उसे सीबीएसई ने भी स्वीकार किया है. पिछले साल हमारे छात्रों ने शैक्षणिक, कला, खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हमारे दो छात्रों ने बिहार के लिए प्रतिनिधित्व कर गौरव बढाया है. यह शिक्षकों का मार्गदर्शन व अभिभावकों के सहयोग का नतीजा है। यह कार्यक्रम सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि पूरे साल का बच्चों के मेहनत और सकारात्मक प्रयास का प्रदर्शन होती है। अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए कहा आप और हम दोनों मिलकर बच्चों का उज्जवल भविष्य दे सकते हैं , उसके बाद कार्यक्रम का थीम एक भारत श्रेष्ठ भारत पर बच्चों ने नृत्य और गायन से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया, देश के अलग अलग संस्कृति की झलक को पेश किया. पूर्वोत्तर भारत, या दक्षिण हो गुजराती या बंगाली सभी जगहों का झलक दिखा इस प्रोग्राम में, बिहार का छठ पूजा, स्वच्छता अभियान का नजारा पर बच्चों की प्रस्तुति अभिभावकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, छोटे छोटे मासूम बच्चों की प्रस्तुति देख दर्शकों ने काफी अभिभूत थे, वही मुख्य अतिथि शिव गोपाल मिश्र ने सम्बोधित करते हुए कहा माउंट लिटेरा जी स्कूल हमेशा से एक सफल नागरिक बनाने का काम किया है, माउंट लिटेरा जी स्कूल दरभंगा के छात्र यहां से निकलने के बाद देश के भिन्न भिन्न क्षेत्रों में नाम रौशन अवश्य करेंगे, ऐसा हमारा विश्वास है। बच्चों की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय एक ऐसा स्थान है, जहां मिट्टी के एक लोटे को शिक्षक मूर्ति के रूप में तरासने का काम करते हैं. कबीर की पंक्ति कह स्वयं का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यह शिक्षकों का ही देन है कि हम कुछ भी समाज में बने है और कहीं पहुंचे हैं, तो इसमें शिक्षकों की बडी भूमिका है. कहा कि माउंट लिटरा जी स्कूल से निकले बच्चे विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने की कामना की. विश्व पटल पर जिला का नाम रोशन करने की बात कही ,प्राचार्य ने कहा कि बच्चों को वैदिक , वैधानिक, संस्कृति, खेल मुल्यों के साथ-साथ नवाचार द्वारा शिक्षा दी जाती है. उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों की मेघा शक्ति जागृत होती है. इससे परस्पर सपर्धा की भावना बढने में बच्चों को मदद मिलती है. सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान व सरस्वती वंदना से हुआ. शिक्षकों के सानिध्य में बच्चों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियों को अभिभावकों ने खूब सराहा. तीन सौ से अधिक विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया.
मौके पर बच्चों को मेडल देकर स्कूल निदेशक प्रतिभा कुमारी ने उत्साह बढ़ाया. कार्यक्रम में अतिथि बार एशोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद, प्रेमनारायण मंडल, वीणा देवी, स्कूल मैनेजर रमेश रंजन आदि उपस्थित थे।