राष्ट्रीय

गांदरबल में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, अरहामा इलाके की मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

डेस्क:जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार रातभर जारी रही मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी। सुरक्षा बलों ने गांदरबल जिले के अरहामा इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना के आधार पर मंगलवार रात घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर गांदरबल के अरहामा में संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया। सेना ने बताया कि सतर्क जवानों ने इस अभियान के दौरान कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि देखी और जब उन लोगों को रुकने को कहा गया तो उन्होंने जवानों पर गोलीबारी कर दी जिसके बाद सैन्य बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उसने बताया कि सेना की कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवाद रोधी अभियान जारी है।

मुठभेड़ कैसे शुरू हुई?
अभियान के दौरान, जब सुरक्षा बलों ने संदिग्ध गतिविधियों को देखा, तो उन्होंने उन लोगों को रुकने का निर्देश दिया। हालाँकि, चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए आतंकवादियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *