डेस्क: रूस (Russia) के रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) ने बताया है कि सैन्य परिवहन विमान (Military Transport Aircraft) क्रीमिया (Crimea) में दुर्घटना का शिकार हो गया। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सैन्य परिवहन विमान एएन-26 एक चट्टान से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार 29 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना संभवतः किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई है। विमान के क्रैश होने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
उड़ान के दौरान अचानक कटा संपर्क
बुधवार तड़के आई रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस की समाचार एजेंसी- TASS ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया, स्थानीय समय के अनुसार मंगलवार शाम लगभग छह बजे (1500 GMT) क्रीमिया के ऊपर से उड़ान भरते समय विमान से संपर्क टूट गया।
यूक्रेन के भूभाग पर बीते 12 साल से यूक्रेन का कब्जा
क्रीमिया में जिस स्थान पर ये हादसा हुआ है, यह प्रायद्वीपीय इलाका है। काले सागर के तट तक फैली विशाल पर्वत श्रृंखलाओं से घिरे हुए इस क्षेत्र को रूस ने 2014 में अपने अधिकार में ले लिया गया था। पहले इस भूभाग पर यूक्रेन का अधिकार था।
