अंतरराष्ट्रीय

माइक्रोसाफ्ट, गूगल, ऐपल समेत 18 अमेरिकी टेक कंपनियों को ईरान ने दी धमकी, ट्रंप ने कहा-कुछ नहीं कर पाएंगे

डेस्क: ईरान (Iran) और अमेरिका (US) के बीच जारी तनाव के बीच माइक्रोसाफ्ट (Microsoft) , गूगल (Google), और ऐपल (Apple) जैसी कंपनियों पर ईरान ने हमले की धमकी दी है. इसके बाद अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने जवाब दिया कि वह कुछ नहीं कर पाएंगे. उनकी लीडरशिप से कई लोग तो मारे जा चुके हैं. ये जानकारी एएनआई द्वारा पोस्ट वीडियो से मिली है.
वीडियो में जब पश्चिम एशिया में काम कर रही अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ ईरान की धमकी के बारे में पूछा गया, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हैरान कर देने वाली जानकारी दी है.

ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने (ईरान ने) पश्चिम एशिया में काम कर रही अमेरिकी कंपनियों को कैसे धमकाया है. क्या उन्होंने कहा कि वे उन्हें उड़ा देंगे? क्या वे उन पर हमला करने वाले हैं?

18 अमेरिकी कंपनियों की लिस्ट जारी

एक दिन पहले ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने 18 अमेरिकी कंपनियों की लिस्ट जारी कर हमले की चेतावनी दी. इसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, ऐमेजॉन, इंटेल और ऐपल जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं.

कई अमेरिकी टेक कंपनियां ईरान में काम कर रहीं

IRGC का कहना है कि इन कंपनियों के रीजनल ऑपरेशन को निशाना बनाया जाएगा. इसका मतलब है कि जो अमेरिका कंपनियों के यूनिट ईरान के अंदर काम कर रही हैं, उनको शिकार बनाया जाएगा. इस हमले को अमेरिका के खिलाप जवाबी एक्शन को बताया गया है.

IRGC ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिकी कंपनियों को तबाह करने की धमकी दी है. साथ हमले की टाइमलाइन तक को बताया गया है. यह सिलसिला 1 अप्रैल से शुरू होगा. बताते चलें कि ईजरायल के साथ मिलकर अमेरिका ने ईरान पर हमला किया था. अब ये युद्ध करीब 1 महीने से जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *